Monday, October 19th, 2026

अर्जेंटीना ने भारत पर बनाई अपराजेय बढ़त

ब्यूनस आयर्स
अर्जेंटीना ने भारतीय महिला हॉकी टीम  को लगातार दूसरे मैच में 2-0 से हराकर सीरीज में अपराजेय बढ़त बना ली। भारतीय टीम पहला मैच 2-3 से हारी थी। अर्जेंटीना के लिए सिल्विना डिएलिया ने दूसरे और ऑगस्टिना अलबर्टारियो ने 54वें मिनट में गोल किए। भारतीय टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।

अर्जेंटीना की फारॅवर्ड पंक्ति ने पहले ही मिनट से दबाव बना दिया। भारतीय टीम को रक्षात्मक खेलने पर मजबूर होना पड़ा और अंत तक वह ऐसे ही खेलती रही। भारतीय डिफेंडरों की गलती का खामियाजा दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर गंवाकर करना पड़ा जिसे मेजबान ने गोल में बदला।

भारतीयों ने इसके बावजूद अनुशासित प्रदर्शन करते हुए मौके बनाने की कोशिश की लेकिन अर्जेंटीना के मजबूत डिफेंस को नहीं भेद सके। कोच शोर्ड मारिन ने कहा, ‘यदि आप मौके नहीं भुना पाते हैं तो आपको पता है कि दूसरी टीम हावी हो जाएगी और यही आज हुआ। हमारा ढांचा बेहतर था और यही वजह है कि पहले दो क्वॉर्टर में मौके मिले।’

 

#महिला हॉकी

Source : Agency

पाठको की राय